आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया।
वहीं मोगा में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी. के अलावा विधायक भी मौजूद रहे। इसके अलावा बच्चों ने पी.टी.शो. पेश करके कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और डिप्टी कमिश्नर मोगा को सम्मानित किया।
उधर, गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने झंडा लहराने की रस्म अदा की। यहां के शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह खेल स्टेडियम में करवाए जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने ध्वजारोहण किया। मानसा में कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़माजरा ने नेहरू मैमोरियल सरकारी कॉलेज के बहुमंतवी खेल स्टेडियम में ध्वजारोहण किया।
मंत्री बलकार सिंह ने लुधियाना के PAU खेल के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई। समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
