देवास। देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सांसद को धमकी देने के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर धमकी उत्तर प्रदेश के कानपुर से किसी व्यक्ति ने दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि धमकी देने को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है। हालांकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी भी सामने आई है कि प्रदेश सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उल्लेखनीय है कि सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के चलते पहचाने जाते हैं। इस संबंध में फिलहाल सांसद सोलंकी से चर्चा नहीं हो पाई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad