देवास में कुएं में पत्थर से बंधा हुआ मिला मां और बेटी का शव, उदय नगर थाना क्षेत्र की घटना

मध्य प्रदेश

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के थाना उदयनगर के देवझिरी में महिला व 3 साल की बच्ची का कुएं में शव मिलने सनसनी फैल गई है,शव निकालने के बाद इंदौर में पोस्टमार्टम कराया गया, वहीं मृतक महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ममता व उसकी 3 वर्षीय बच्ची का शव पत्थर बंधा हुआ नजदीकी कुएं में मिला। परिजनों ने महिला व बच्ची के लापता होने पर उदयनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। टीआई उदयनगर ने बताया कि, आज महिला व बच्ची के शव को परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। इसकी राजपत्रिक अधिकारी जांच करेंगे।

बता दें कि,ग्राम देवझिरी में शुक्रवार को एक कुएं से एक महिला का शव मिला। महिला के साथ 3 साल की बालिका भी बंधी हुई थी। महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि, उसे उसके पति और ससुराल के लोगों ने मारा है। सूचना पर उदयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि, पहले पति व ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार की जाए,नहीं तो हम कुएं से शव को नहीं निकलने देंगे। पुलिस ने शुक्रवार को शाम तक सर्चिंग कर पति व जेठ को हिरासत में लिया है। जिसके बाद शनिवार को महिला व बच्ची का शव कुएं से निकाला गया और इंदौर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। इंदौर में ही मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। इस मामले में उदयनगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

उदयनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवझिरी में ममता बाई पति जीवन सोलंकी का शव उसकी 3 साल की बेटी के साथ घर के पास ही कुएं में मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के प्रकरण दर्ज कराया है। मृतक महिला के पति जीवन तथा जेठ सुरेश सोलंकी को हिरासत में लिया है। शनिवार को महिला और बच्ची का शव कुएं से निकाला गया। और पोस्टमार्टम कल इंदौर में करवाया है। आज परिजनों को शव सौंपा जाएगा। जिनका विधिवत अंतिम संस्कार भी परिजनों द्वारा किया जाएगा, उक्त पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसमें राजपत्रिक अधिकारी जांच करेंगे। विधि अनुसार जांच की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry