लुधियाना: महानगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फोकल प्वाइंट की दुर्गा कॉलोनी में एक दुकानदार के हाथ-पैर बांध कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व्यक्ति की पहचान रामगनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
फिलहाल मामले की जांच चल रही है। दुकानदार की हत्या के करने के पीछे रंजिश लग रही है, क्योंकि दुकान में चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं दुकानदार के हाथ-पैर बांधकर बहुत ही दर्दनाक मौत दी गई है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%