रायपुर: धनतरेस के बाद दिवाली का त्योहार आने वाला है. त्योहारों को लेकर इस बार कपड़ा बाजार में ज्यादा रौनक नजर आ रही है. दुकानदारों का कहना है कि त्योहार और शादियों का सीजन करीब होने से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक लोग खरीदी करते रहेंगे. कपड़े के व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में शूटिंग शर्टिंग के साथ ही अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन की साड़ियां भी ग्राहकों के द्वारा पसंद की जा रही है एक अनुमान के मुताबिक पूरे प्रदेश में धनतेरस और दिवाली में 600 करोड़ के कपड़े बिकने का अनुमान है.
600 करोड़ तक का होगा कारोबार: कपड़ा दुकानदार अशोक गोलछा ने बताया कि दिवाली में कपड़े का बाजार इस बार अच्छा चल रहा है. क्योंकि सोने और चांदी के दाम में उछाल आया है. सोने चांदी के दाम में आए उछाल की वजह से ग्राहक दिल खोलकर कपड़े की खरीदी कर रहे हैं. तीजा पोला के पर्व के बाद से कपड़े का बाजार गुलजार हो गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad