दिल्ली में बारिश का दौर लगातार जारी है. अब भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यानी दिल्ली वालों को बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश से गर्मी से तो दिल्ली के लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है. ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. पहाड़ी राज्यों में बारिश पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई तबाही के बाद अब फिर से मौसम विभाग की ओर से राज्य में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
