दिल्ली: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 का रेस्क्यू; मलबे में 4 लोग अब भी दबे

दिल्ली

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया. यहां करीब चार मंजिला इमारत ढह गई. इमारत के ढहने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया. जनता मजदूर कॉलोनी में यह इमारत अवैध रूप से बनी थी, जोकि 30-35 गज में बनी थी. बताया जा रहा है कि 7 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, अब भी करीब 4 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया, “हमें सुबह करीब 7:30 बजे वेलकम इलाके की गली नंबर 5 में तीन मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली. हादसे के बाद एक ही परिवार के 7 सदस्यों को बचा लिया गया है, बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है. पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं… 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है… स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में काफी मदद की है.”

यह इमारत अवैध रूप से बनी थी

वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के काम में लगी हुई हैं. स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में सहायता कर रहे हैं. मलबे से लोगों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के पीछे पानी का रिसाव हो रहा था. नींव कमजोर हो गई थी.

इलाका पूरी तरह से सील

फिलहाल राहत और बचाव के काम में किसी तरह की बाधा से बचने के लिए इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. वहीं पुलिस इमारत के मालिक की तलाश में जुट गई है. प्रशासन की ओर से मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. बता दें कि बीते कल आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की घटना सामने आई थी. आजाद मार्केट इलाके में मेट्रो के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के लिए टनल निर्माण क्षेत्र में जर्जर इमारत ढह गई थी. हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry