दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में जनसुनवाई के दौरान सुबह के समय हमला हुआ. इसी के बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया था. अब इस मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है. दूसरी गिरफ्तारी के बाद ही मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सामने आया है कि आरोपी की साजिश सीएम रेखा गुप्ता पर चाकू से हमला करने की थी. हालांकि, इस हमले में रेखा गुप्ता को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई थी और वो पूरी तरह से सुरक्षित है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश के दोस्त तहसीन को भी गिरफ्तार कर लिया है. तहसीन को राजकोट से पकड़ा गया था और पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेश लगातार तहसीन से संपर्क में था और उसी ने राजेश की मदद के लिए पैसे भी भिजवाए थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
