देश में मई में हुई बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा. मई में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी की तपिश महसूस नहीं होने दी, लेकिन जून में अब दिल्ली और अन्य राज्यों में लोग गर्मी झेल रहे हैं. सोमवार को देश की राजधानी में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. सोमवार को दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी रही.
सोमवार को राजधानी में दिनभर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोग गर्मी से बेहाल रहे. आज भी राजधानी में भीषण गर्मी रहेगी. अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धूल उड़ाती हवाएं और लू चल सकती है. 12 जून तक राजधानी में लू चलेगी. फिर 13 जून से राहत के मिल सकती है. क्योंकि मौसम विभाग ने 13 जून से बारिश की संभावना जताई है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%