देश के मैदानी हिस्सों में मौसम इस समय मिलाजुला सा है. मैदानी हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, लेकिन बरसात भी देखने को मिल रही है. दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी है, लेकिन यहां बारिश भी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बरसात हो रही है.
दिल्ली में हो रही बारिश लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचा रही है. दिल्ली में मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है. राज्य में बारिश का ये सिलसिला आने वाले हप्ते में भी बना रहा सकता है. आज राज्य में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली चमकने के साथ आंधी और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती हैं. वहीं आज राज्य में अधितम 37 और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
