राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों नमी बनी हुई है. जून की शुरुआत दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान के साथ हुई. अब आज भी दिल्ली के लिए मौसम विभाग की ओर से दो दिन के लिए आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के तापमान में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
देश के ज्यादातर इलाकों में जून के हफ्ते से ही बारिश का दौर जारी है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बरसात देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है. आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
