देश भर में मानसून की अलग-अलग गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. देश के कई राज्यों में बरसात देखने को मिल रही है. इस वीकेंड यानी रविवार तक मुंबई में बरसात की कोई संभावना नहीं है. यानी मुंबई वालों को मूसलाधार बरसात से राहत मिलेगी. हालांकि 24 अगस्त तक मुंबई में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि जो मानसून की बरसात वाला पैटर्न है वो खिसकर गुजरात पहुंच गया है.
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गुजरात, दक्षिण महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और अन्य पश्चिम तटीय हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसे लेकर विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है. पहाड़ों यानी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिल्ली की उमस भरी गर्मी से लोग पसीना-पसीना है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
