मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के जिस कथित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले की भानपुरा पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वीडियो में इस नेता को सत्तारूढ़ दल बीजेपी का नेता बताया गया जबकि पार्टी का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स प्राथमिक सदस्य नहीं है. बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम मनोहरलाल धाकड़ है और वह उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री भी था. महासभा ने अपने एक बयान में कहा था कि मनोहरलाल धाकड़ को पद से हटा दिया गया है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%