मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। चोर 21 दिसंबर 2023 की दोपहर की ग्रामीण धर्मपाल सिंह के घर से दिनदहाड़े सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। धर्मपाल उस समय मुरैना गया था, वहीं घर की महिलाएं भागवत कथा सुनने गई थीं। सूने घर से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए थे।
पुलिस ने इस मामले में सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि चार आरोपित चोरों से चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए है। इस चोरी में पुलिस ने एक महिला को भी आरोपित बनाया है। दरअसल पति ने चाेरी कर लाए कुछ गहने अपनी पत्नी को भी गिफ्ट कर दिए थे, जिन्हें वह रखे हुए थी।
जानकारी के मुताबिक देवरा गांव के धर्मपाल सिंह यादव के घर से चोर आठ सोने की चूड़ी, तीन हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान के झुमके, करीब साढ़े छह लाख रुपये का माल समेट ले गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर चोरों की पड़ताल की। सात महीने चली इस पड़ताल के बाद पता चला कि इस वारदात में देवरी गांव के ही राजवीर यादव की भूमिका है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad