दतिया में शॉर्ट सर्किट से पिज़्ज़ा की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

मध्य प्रदेश

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सिविल लाइन रोड़ पर पिज़्ज़ा और बेकरी की दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि कोतवाली पुलिस ने दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है, दुकान संचालक का कहना है कि लाखों रुपए का सामान जल गया है।

आपको बता दें कि लाला का ताल निवासी प्रमोद अहिरवार की सिविल लाइन रोड़ पर पिज्जा और बेकरी की दुकान है, प्रमोद जब अपनी दुकान पर गए तो उन्होंने लाइट चालू की, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गई। तत्काल दमकल की टीम को सूचना दी गई मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry