शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को सोयाबीन की फसल निकालते समय एक मजदूर अचानक थ्रेशर में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है, मजदूर का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था। यह घटना कमलाखेड़ी गांव की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश धाकड़ गुरुवार को अपने खेत में कटी रखी सोयाबीन की फसल की बड़ी थ्रेशर मशीन से थ्रेशिंग कर रहा था। अचानक थ्रेशर में गीली सोयाबीन फस गई,इस कारण थ्रशर मशीन का पंखा रुक गया।
मुकेश अपने हाथ से मशीन में फंसी सोयाबीन की फसल निकाल रहा था तभी अचानक पंखा चल गया और थ्रेशर मशीन ने मुकेश के हाथ और पूरे शरीर को अंदर खींच लिया जिसके चलते उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए ,मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशीन को खोलकर अंदर से शव को बाहर निकाला इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad