तेजधार हथियारों से महिला को उतारा मौ*त के घाट, पानी की तरह बहाया खून

पंजाब

मोगा : मोगा में घर में घुसकर महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मोगा के गांव खोसा रणधीर की है। जहां 55 वर्षीय महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान महिंदर कौर बताया जा रहा है। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय वह घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि परिवार वाले जब घर पहुंचे तो अंदर जाकर देखा तो पूरी जमीन महिला के खून से सनी हुई थी और शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

महिला का बेटी विदेश में रहता है और उसका पति किसी से मिलने गया था। यह भी पता चला है कि परिवार का खर्चों को लेकर बहू से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *