पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संघर्ष में तुर्की ने पाकिस्तान का खुलकर साथ दिया. इस संघर्ष का तुर्की का असली चेहरा सामने आ गया है. भारत सरकार ने तुर्की के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. विदेश मंत्रालय ने तुर्की को संदेश देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन बंद करने के लिए कहे. इस पृष्ठभूमि में अब हिमाचल की कांग्रेस की सरकार ने तुर्की के खिलाफ खड़ी हो गई है और हिमाचल प्रदेश के सेब को तुर्की के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बनाई है.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर तुर्की से सेब आयात के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने राज्य के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क में वृद्धि की मांग की है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad