जालंधर : जालंधर नगर निगम में आज मेयर पद पर विनीत धीर की ताजपोशी हो चुकी है। वहीं इस दौरान विनीत धीर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सबसे पहले तो आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल व सी.एम. मान व पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा व हलका इंचार्ज का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन्हें यह बड़ी जिम्मदेारी सौंपी है। धीर ने कहा कि वह शहर को लोगों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि वह अपनी सेवाओं को बखूबी निभाएंगे और आने वाले पांच सालों में जालंधर शहर को एक डिवैल्प सिटी बनाकर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष रूप से फोकस रहेगा।
विनीत धीर ने कहा कि करप्शन को लेकर भी नगर निगम में जीरो टालरैंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर करप्शन फ्री कार्पोरेशन चलाकर दिखाएंगे। धीर ने कहा कि आज शहर को डिवैल्पैमैंट की बेहद जरूरत है और आने वाले समय में वह लोगों का सपना जरूर पूरा करेंगे। वहीं शहर की मुख्य समस्याओं जैसे सीवरेज, पीने के पानी, गंदे पानी, स्ट्रीट लाइट व सड़कों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि इन सभी को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। वहीं पिछले समय में हुए जो घोटाले को लेकर भी विनीत धीर ने कहा कि वह इन मामलों की गहनता से जांच करवाएंगे और उसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत पिछली सरकारों में जो भी घोटाले हुए हैं, उनकी वह जीरो टालरैंस के आधार पर जांच करवाएंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
