तबादलों के बाद जजों ने संभाला कार्यभार, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पंजाब

जालंधर: पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से जजों के तबादले किए जाने के बाद जालंधर से अतिरिक्त  सैशन जज डीपी सिंगला का तबादला फाजिल्का किया गया है और उनकी जगह फाजिलका से रजनी शौकर को जालंधर अतिरिक्त सैशन जज लगाया गया है।

इसी तरह अतिरिक्त सैशन जज केके जैन को फरीदकोट भेजा गया है, जबकि उनकी जगह चंडीगढ़ से अरुण कुमार अग्रवाल को जालंधर का एडीशनल सैशन जज लगाया गया है। रश्मि शर्मा को जालंधर से बदलकर कपूरथला तथा उनकी जगह जसवीर सिंह सीजेएम एनआरआई जालंधर को प्रमोशन देकर लगाया गया है। परमिंदर सिंह राय अतिरिक्त सैशन जज गुरदासपुर से जालंधर व डा. दिप्ति गुप्ता अतिरिक्त  सैशन जज संगरूर से जालंधर लगाया गया है। वहीं मिनाक्षी गुप्ता एसीजेएसडी फिल्लौर को जसवीर सिंह सीजेएसडी एनआरआई लगाया गया है।

इंदरजीत सिंह रेलवे जज जालंधर से बठिंडा व परसमित ऋषि बठिंडा से जालंधर लगाया है। एकता गिद्धड़वाहा से जालंधर कुलविंदर कौर को एनआरआई अदालत मे लगाया गया हे। जबकि समीक्षा जैन जेएमआईसी बरनाला से रसवीन कौर जज की जगह एनआरआई अदालत में लगाया गया। वहीं एमपीएस लिबड़ा को मलोट व योगेश गिल गुरदासपुर को उनकी जगह पर लगाया गया। जबकि भावना भारती कपूरथला से दिवयानी लूथरा की जगह पर लगाया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry