इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने वारंट तामील करने के नाम पर थाने पर बुलाकर एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में पुलिसकर्मी के मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों से तार जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की अभी जांच कर रही है। दरअसल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भारी मात्रा में मादक पदार्थ (एमडी ड्रग) पुलिस द्वारा अभियान के माध्यम से कई आरोपियों को मादक पदार्थ तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन्ही की निशानदेही और पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जिनमें से एक आजाद नगर थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मी लखन गुप्ता का नाम भी सामने आया था।
जिसके बाद अधिकारियों के होश उड़ गए और फिर उन्होंने आरक्षक लखन को वारंट तामिल करने के नाम पर तेजाजी नगर थाने पर बुलाया और फिर वहां पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल उससे जुड़े हुए तमाम सबूत के आधार पर ही यह कार्रवाई बढ़ाई जा रही है और उससे तमाम पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। बता दें इससे पहले भी विजयनगर थाने पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियों की दोस्ती और मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े मामले में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जो की काफी पुराने बताए जा रहे थे। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से एक पुलिसकर्मी का नाम पुलिस के ही अभियान में सामने आया है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना भी काफी हो रही है। फिलहाल देखने में आ रहा है कि अधिकारियों का एक ही मत है कि कुछ भी गलत किया तो कार्रवाई सुनिश्चित है। चाहे वह कोई भी हो इस मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ड्रग्स की कार्रवाई की गई थी उसमें जांच में आज़ाद नगर में पदस्थ लखन गुप्ता का नाम आया उसे विधिवत गिरफ़्तार किया गया और कुछ नए नाम भी सामने आए जिसमें पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad