डोली से पहले उठी अर्थी, नाचते गाते चली गई लड़की की जान

पंजाब

पंजाब में एक दुखदायी खबर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के बीच ही चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, बारात आने से पहले ही लड़की की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना फरीदकोट के गांव बरगाड़ी से सामने आई है। जहां पूजा नामक एक लड़की की बीत कल यानी कि 24 अक्तूबर को शादी थी।

शादी से एक दिन पहले 23 अक्तूबर को घर में डीजे पार्टी चल रही थी। इस दौरान जहां सभी रिश्तेदार खूब नाच रहे थे वहीं पूजा ने भी नाच गाकर अपनी शादी का जश्न मनाया। इस दौरान अचानक पूजा की नाक से खून बहने लगा और उसे दिल का दौरा पड़ गया। परिवार वाले पूजा को तुरन्त डाक्टर के पास लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। आपको बता दें कि, मृतक पूजा की सगाई 3 साल पहले जैतो के रहने वाले लड़के से हुई थी। जोकि फिलहाल दुबई में रहता था और उसके लौटने के बाद ही शादी करवानी थी। लड़के के दुबई से लौटने के बाद 24 अक्तूबर को शादी तय की गई लेकिन परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। शादी की शहनाईयों के बीच छाए इस मातम से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry