ठंड से कांपा शहडोल, पारा 2.3 डिग्री तक लुढ़का, सफेद ओस के बूंदे बनी बर्फ की चादर

मध्य प्रदेश

शहडोल: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिले इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में हैं। शहडोल जिले सोमवार पारा 2.30 डिग्री तक गिर गया, जिससे शहडोल शहर ठंड से कांप उठा। वहीं आउटर में तापमान इससे भी कम दर्ज किया गया, जिससे सड़कों व जमीन पर ओस की बूंदे बर्फ की चादर में तब्दील हो गई।  अचानक मौसम में आए बदलाव व बढ़ी ठंड के चलते शहडोल में कोल्ड वेव का असर जारी है।

शहडोल जिला इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। हाड गलाने वाली ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान गिरने से सुबह ओस की बूंदे सफेद चादर सी नजर आ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पूरा शहडोल जिला शीत लहर की चपेट में है। लोग शाम होते ही घर में रहना पड़ता है, सुबह भी मॉर्निंग वॉक में लोग कम निकल रहे हैं।

डेली कामकाज में निकलने वाले लोग ठंड के चलते अब देर घरों से काम पर निकल रहे हैं। वही अगर शीत लहर का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में फसलों में भी पाला पड़ने की संभावना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry