पंजाब के दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम सिंह की बुधवार, 4 जून को ट्रेन में मौत हो गई. वह दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे. वह अपने साथियों के साथ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें समय से इलाज नहीं मिला और उन्होंने ट्रेन में ही दम तोड़ दिया.
ट्रेन के अझाई स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही विक्रम सिंह की तबीयत खराब हो गई थी. उनके लिए रेलवे से मदद मांगी गई. सुबह करीब 5 बजे रेलवे हेल्पलाइन 139 पर फोन किया गया. लेकिन रेलवे की ओर से जवाब दिया गया कि मथुरा स्टेशन पर डॉक्टर मिलेंगे और इससे पहले ही अझाई स्टेशन पर ट्रेन डेढ़ घंटे तक खड़ी रही.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%