खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है, आपको बता दें की बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर कुछ दिन से डिप्रेशन में चल रहे थे और शनिवार की दोपहर को रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला है। डॉक्टर द्वारिका प्रसाद 2018 में कॉलेज की शुरुआत से ही खंडवा में पदस्थ थे।
उनकी मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का स्टाफ पहुंच गया। रामेश्वर चौकी पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मेडिकल कॉलेज परिसर में परिवार के साथ रहते थे परिवार वालों का कहना है कि प्रोफेसर किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहे थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
