दुनिया इन दिनों ट्रंप टैरिफ से जूझ रही है. दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सारी दुनिया को आयात शुल्क की जद में धकेल दिया है, जिसका असर ग्लोबल इकोनॉमी पर धीरे-धीरे पड़ना शुरू हो गया है. शुक्रवार, 29 अगस्त को भारत में वित्त-वर्ष 2025-26 की पहली अप्रैल-जून तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आने हैं. ऐसी आशंका है कि उसमें थोड़ा दबाव दिख सकता है. ग्रोथ में सुस्ती के संकेत मिल सकते हैं.
कमजोर शहरी मांग और प्राइवेट इंवेस्टमेंट ग्रोथ में सुस्ती का असर GDP के आंकड़ों पर दिख सकता है. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट का यह भी मानना है. जीडीपी पर टैरिफ का ज्यादा नकारात्मक असर दूसरी तिमाही में दिख सकता है क्योंकि उसमें पूरी तरीके से एक्सपोर्ट के डेटा का आकलन किया जा सकेगा. अमेरिका ने बीते 27 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे भारत पर कुल इंपोर्ट टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
