टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुरानी टिहरी मोहल्ला में अहिंसा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी, युवक कुएं में गहरे पानी में डूब गया है परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया कोतवाली पुलिस का कहना है कि सुबह 9 बजे पुरानी टिहरी में अहिंसा पेट्रोल पंप के पास बने कुएं में एक युवक के डूबने की जानकारी प्राप्त हुई।
परिजनों का कहना है कि युवक का नाम राजेश है पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया, एसडीआरएफ के जवान कुएं में युवक की तलाश करने में जुट गए हैं। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और कुएं में युवक की तलाश की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad