झारखंड में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजाना (शहरी ) के क्रियान्वयन के 10 साल पूरे हो गए. इसे लेकर बधुवार को प्रदेश के सभी नगर निकायों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रदेश में पीएम आवास योजाना (शहरी ) के क्रियान्वयन के 10 साल पूरे होने पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राज्य में पीएम आवास योजाना (शहरी ) 2.0 की शुरुआत कर दी गई है.
इसकी जानकरी नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक नैंसी सहाय ने दी. उन्होंने इस अवसर पर पीएम आवास के लाभार्थियों और नगर निकायों को शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में शहरी बेघरों के लिए पीएम मोदी की सरकार ने प्रदेश में पीएम आवास योजाना (शहरी ) 2.0 की शुरुआत की है. इसके लिए पात्र लोग अपने नगर निकाय अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
