अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आज आंतरिक कमेटी की बैठक हुई, जिसमें दो तख्तों के जत्थेदारों को उनकी सेवाओं से मुक्त कर दिया गया। एस.जी.पी.सी. सदस्य कुलवंत सिंह पुडैन ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि आज की बैठक के दौरान जत्थेदार के रूप में ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि, वह श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इसके साथ ही केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह को भी सेवानिवृत्त कर दिया गया है। वह तख्त श्री केशगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भी बने रहेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%