लुधियाना: रक्षाबंधन के दिन ताजपुर रोड की सैंट्रल जेल में सलाखों के पीछे बंद बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए परिवारों सहित आने वाली बहनों के लिए जेल के सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि जेल के बंदी अपने परिवारों को राखी बांधने के लिए आने की सूचना पीआईसीएस मशीन माध्यम से फोन करके दे सकते हैं ताकि इस पर्व के दिन परिवारों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दिन प्रतिदिन की भांति मुलाकात नहीं होगी। जेल प्रशासन ने राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए पूर्ण प्रबंध भी किए हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
