देश के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में जून के महीने में बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मैदानी क्षेत्रों में शनिवार रात हुई बरसात के बाद आज मैसम साफ है. राज्य के मनाली में रुक-रुककर बरसात देखने को मिल रही है. मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फ गिरी है. अब पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं.
हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ी चोटियों पर बर्फबारी की वजह से लाहौल-स्पिती के केलंग, कुकुमसेरी और ताबो जैसे ऊंचाई वाले इलाकों का तापमान गिरा है. केलंग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोकि प्रदेश में सबसे कम है. कुकुमसेरी में तापमान 5.7 और ताबो में 6.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान की बात करें तो 13.11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad