खन्ना : खन्ना सदर थाना अधीन आते लिबड़ा गांव के पास जी.टी. रोड पर हादसे में महिला की मौत हो गई। उसका पति घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान बलजिंदर कौर निवासी चापड़ा के तौर पर हुई। पुलिस ने बलजिंदर के पति भिंडर सिंह की शिकायत पर टोयोटा कोरोला कार के चालक लवरिंदर सिंह निवासी भिट्टेविंड (गुरदासपुर) के खिलाफ केस दर्ज किया। भिंडर के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहा था तो जब वे लिबड़ा पंप पर तेल डलवाने जाने लगे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
उसकी पत्नी उछलकर गाड़ी के फ्रंट शीशे पर गिरी और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। उसकी पत्नी की न्यूरो सिटी अस्पताल लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
