जालंधर में Flyover बना खतरे की घंटी! लाइटें गुल, सुरक्षा नदारद

पंजाब

जालंधर: जालंधर के बी.एम.सी. फ्लाईओवर के ऊपर जाने वाले आम राहगीरों  को रात के वक्त बिना रोशनी के  ही पुल से गुजरना पड़ता है क्योंकि इस फ्लाईओवर के ऊपर   लगी स्ट्रीट लाइटे  कई दिनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगो  को अपने वाहनों को अंधेरे के बीच में से ही ले जाना पड़ रहा है ।

बिना लाइटों के पुल से गुजरने पर कोई भी घटना घट सकती है । नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि फ्लाई ओवर के ऊपर लगी लाइटों को ठीक करवाया जाए। ताकि पुल से गुजरने वाले लोगों की समस्या दूर हो सके। दूसरी और इसी पुल के नीचे बीएमसी चौक में पुलिस के बने बूथों पर रात के वक्त कोई भी कर्मचारी  नजर नहीं आता, जिसके कारण रात  कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को चाहिए कि रात के समय इन बने बूथों पर पुलिस का पक्का नाका लगाया जाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry