लांबड़ा : लांबड़ा बाजार के मुख्य गेट के पास स्थित एस.बी.आई. बैंक की ए.टी.एम. मशीन से नकदी चोरी करने का प्रयास किया गया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात को चोर एटीएम मशीन के बगल वाले कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये फिर एटीएम मशीन वासे कमरे की दीवार को तोड़ा। इसके बाद चोरों ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ की, लेकिन जानकारी के मुताबिक चोर कैश चुराने में कामयाब नहीं हो सके सूचना मिलते ही लांबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
