टांडा उड़मुड़ः जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हरसी गांव मोड़ के पास ट्रैक्टर और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह दुर्घटना बीती रात करीब 10 बजे उस समय हुई जब जालंधर की ओर से आ रहे टिप्पर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर सड़क पर बुरी तरह पलट गया और उस पर सवार 3 लोग—गामा पुत्र हाशिम निवासी कोटली गांव, सफी पुत्र अतरदीन निवासी गज्जा गिल्ला और अमु पुत्र कासिम निवासी हरसी गांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सड़क सुरक्षा बल की टीम द्वारा टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कोटली गांव निवासी गामा ने दम तोड़ दिया। सुरक्षा बल की टीम ने हादसे में शामिल वाहनों और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
