जालंधर के मशहूर होटल के मालिक के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रमाडा होटल के मालिक राजन चोपड़ा को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया गया है जिसकी थाना भार्गव कैंप में दर्ज करवाई गई है। सेंट सोल्जर ग्रुप भी राजन चोपड़ा के परिवार का है। फिलहाल पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजन चोपड़ा ने बताया कि वह उमेश के जरिए दिल्ली में रहने वाले आरोपियों के संपर्क में आए थे। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर को-वर्किंग बिजनेस में पैसे इनवेस्ट कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। झांसे में लेने के बाद राजन चोपड़ा की आरोपियों के साथ 3 करोड़ रुपए की डील हुई। राजन चोपड़ा ने जब इनवेस्ट करने के लिए 3 करोड़ रुपए आरोपियों को दे दिए।
इसके बाद आरोपियों ने नकली साइन कर एक जाली पार्टनशिप डीड तैयार करवा ली। इस बारे राजन को कोई भनक नहीं लगने दी। उधर जब पीड़ित राजन ने आरोपियों के बारे सच सामने आया तो उसके होश उड़ गए। आरोपियों ने न तो उसे पैसे दिए और न ही उसके पैसे इनवेस्टमेंट किए। कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह सभ्रवाल निवासी छतरपुर मार्ग डीएलएफ नई दिल्ली, पवनीश सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल और उमेश साहन भार्गव कैंप के रहने वाले अकाइव ऑफिस इंफ्रा के तौर पर हुई है। पुलिस उक्त पांचों आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई करेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad