जालंधर : जालंधर में चोरों और लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस्ती अड्डे के नजदीक करियाने की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान का शटर उखाड़ कर 20 हजार की नकदी चोरी की गई है। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके। वहीं इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
