देवास : मध्य प्रदेश के देवास में लंबे जाम में फंसा एक व्यक्ति कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गया। मृतक व्यक्ति अपने परिवार के साथ इंदौर से देवास आ रहा था, लेकिन लंबे जाम के कारण उन्हें रास्ते में कार्डियक अरेस्ट हुआ। करीब एक घंटे तक फंसे रहने के कारण एक उसकी जान चली गई। कार से देवास आ रहे अर्जुन बड़ोसा को लंबे जाम के बाद जब देवास के एक निजी अस्पताल में चेक करवाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कमल पांचाला है। 62 वर्षीय कमल बिजलपुर देवास के रहने वाले हैं। वे अपने परिवार के साथ कार से इंदौर जा रहे थे। जहां वे करीब 1 घण्टे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान वे कार्टियक अरेस्ट के शिकार हो गए। देवास के एक निजी हॉस्पिटल लाये जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
बताया जा रहा है कि ब्रिज निर्माण और रोड़ निर्माण के चलते देवास-इंदौर मार्ग (एबी रोड़) पर रोज घंटों जाम लग रहा है। जहां मृतक अपनी बहन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए अपने बेटे पत्नी और बहू के साथ देवास आ रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
