महू। इंदौर की महू तहसील के बडगोंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात जाम गेट पर आर्मी प्रशिक्षु व उनके साथ गई युवतियों के साथ लूट व मारपीट की घटना हुई है। ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि 2 आर्मी के प्रशिक्षु अपनी साथी युवतियों के साथ रात करीब 11 बजे जामगेट क्षेत्र में पहुंची थे।
यहां रात करीब 2 बजे करीब 7-8 लोगों ने चारों युवक-युवतियों को घेर लिया। आरोपितों ने चारों से लूटपाट कर 10 लाख रुपए की डिमांड रखी। यहां से एक लड़की और एक लड़के को बंधक बनाकर शेष दोनों को पैसे लेने भेजा। युवक-युवतियों ने मौके से बाहर आने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।
रात करीब 4.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही एसपी हितिक वासल, एएसपी रूपेश द्विवेदी भी मौके पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 थाना प्रभारी की टीम बनाकर क्षेत्र में जांच में जुटाया।
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक युवतियों से लूट का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने चारों युवक-युवतियों को उपचार के लिए मध्यभारत अस्पताल पहुंचाया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
