मरते समय भी मां की ममता कम नहीं हुई और उसने अपनी बेटी को कलेजे के टुकड़े से लगाए रखा. आग से जली मां-बेटी की लाश को देखने के बाद दिल दहल गया. जले हुए मलबे के बीच जब पुलिस और गांववाले घर के अंदर पहुंचे तो मां-बेटी की लाशें सीने से चिपकी हुई मिलीं. मां ने अपनी तीन साल की मासूम को कसकर सीने से लगाए रखा था. ये रूह कंपा देने वाली घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिमरिया ताल गांव की है.
घटना बुधवार देर रात की है. 25 वर्षीय उमा उर्फ मनीषा बघेल और उसकी बेटी जानवी (3 वर्ष) घर पर अकेली थीं. देर रात अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं. पड़ोसियों ने धुआं और आग देखी तो तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और साथ ही पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही डबरा देहात थाने के प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
