जम्मू-कश्मीर के राजौरी-कुपवाड़ा में 3 जगह एनकाउंटर, 3 आतंकियों को किया ढेर

हिमांचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों में तीन अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माछिल में 2 आतंकियों को मार गिराया है जबकि तंगधार में एक आतंकी को ढेर किया गया है. वहीं, राजौरी में एनकाउंटर जारी है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की थी. एनकाउंटर के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

अधिकारियों ने कहा कि खुफिया इनपुट के आधार पर 57 राष्ट्रीय राइफल्स और 53 इन्फैंट्री ब्रिगेड के सैनिकों ने माछिल सेक्टर के कामकारी इलाके में एक सर्च अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि लगभग शाम 7.40 बजे आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला, जिससे तुरंत संपर्क स्थापित किया गया. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुआ. मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं, जबकि शव अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है. इसी तरह, तंगधार में एक अन्य ऑपरेशन में एक आंतकी मारा गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry