जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमांचल प्रदेश

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक, आदिगाम इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है. आदिगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अभी भी गोलीबारी जारी है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है.

जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है. घाटी में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. इससे खुन्नस खाकर आतंकी वहां के सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry