जमीनी विवाद ने लिया रौद्र रूप, एक की मौके पर मौ’त, 4 गिरफ्तार

पंजाब

 श्री गोइंदवाल साहिब स्थित गांव मालचक्क में जमीनी विवाद ने रौद्र रूप ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जुट गई है। इस दौरान पुलिस ने पिता-पुत्र सहित करीब 9 अज्ञात लोगों  के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बाबा सुखचैन सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मालचक्क के बहिक के गेट के सामने लगी मोटर पर गुरदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह निवासी जामाराय और जसबीर सिंह जस पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खेड़ा समेत करीब 9 अज्ञात लोग जमीनी विवाद के चलते इकट्ठे हुए थे। इस दौरान जसबीर सिंह जस पुत्र सुरिंद निवासी खेड़ा और गुरदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी जामाराय ने गोली चला दी। गोली जसबीर सिंह को लगी।

माहौल खराब होता देखा कुछ लोग मौके से फरार हो गए। वहीं घायल जसबीर सिंह को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने उक्त आरोपियों व अज्ञात लोगों पर हत्या करने का मामला दर्ज किया है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्यों की तलाश जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry