नीमच : नीमच जिले की जावद जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ (कार्यपालन अधिकारी) आकाश धुर्वें का एक काली स्कार्पियों में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सीईओ के साथ कुछ पटवारी भी थे, उन्हें भी साथ में कार में जबरदस्ती बैठा लिया। अपहरण की खबर जैसे ही पुलिस को लगी तो आस-पास जिलों में नाकेबंदी शुरू कर दी। गुरूवार दोपहर को नागदा जंक्शन में नीमच पुलिस ने नागदा पुलिस की मदद से सीईओ सहित अन्य पटवारियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई थी और काली स्कार्पियों के कांच भी फोड़ दिए गए। भारी भीड़ के बीच पुलिस ने गाड़ी में बैठे बदमाशों को निकाला और थाने लेकर आई।
फिल्मी स्टाइल से हुए अपहरण के पीछे की कहानी प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया ने बताया कि पुलिस बारिकी से मामले की जांच कर रही है, इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पंचायती में बैठाने के लिए ले जाने की खबर
जावद जनपद पंचायत सीईओ आकाश धुर्वें धार जिले के गंधवानी के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि उनकी समाज में पंचायती का फैसला माना जाता है। सीईओ की वर्ष 2015 में गंगधार की एक युवती से मुलाकात हुई और कुछ साल बाद ये एक दूसरे से दूर हो गए, लेकिन 2023 से वापस दोनों के बीच मुलाकातें बढ गई। सूत्र बताते है कि बुधवार को युवती सीईओ के घर चली गई थी और सीईओ के साथ रहना चाहती है, इस बात को लेकर युवती के परिजन पंचायत बैठाना चाहते थे, इस लिहाज से गुरूवार को नीमच जिले से जबरदस्ती सीईओ को ले जा रहे थे, सीईओ के भाई ने पुलिस को खबर दे दी और उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन में सीईओ को ले जा रही स्कार्पियो को पकड़ लिया।
सूचना पर की नाकेबंदी
नागदा नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के अनुसार, कंट्रोल रूप पर फोन आया था कि किसी प्रशासनिक अधिकारी का अपहरण किया गया है। उस आधार पर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति व संदिग्धों को पकड़ा है, जिन्हें नीमच पुलिस के हवाले कर दिया है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
