छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा से बाजार कर घर लौट रहे ससुर और दामाद हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को एतराम और उनका दामाद कोमलभान धुर्वे अमरवाड़ा से वापस अपने घर नीमढना जा रहे थे। तभी कोपाखेड़ा और महलोन गांव के बीच तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों ससुर दामाद की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
अमरवाड़ा पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और दीपावली से पहले गांव में मातम पसर गया है बताया जा रहा है कि दोनों त्यौहार की खरीदारी करने के लिए बाजार गए हुए थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
