छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र खटक्याना मोहल्ला के 17 साल के जुबैर अली पिता जाहिर अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना और मामले की जानकारी लगाने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह लगी जब उसके पिता ने देखा। रात को युवक ने अपने घर की छत से लटककर फांसी लगा ली। सुबह जब पिता जाहिर अली ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था, वहीं पुलिस घटना की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने फांसी क्यों लगाई है पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad