छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में युवक और युवती के अधजले शव मिले हैं, घटना लवकुश नगर की है प्रेम सागर के पास बनी पहाड़ी पर युवक और युवती के शव जंजीर से बंधे हुए थे, सूचना पर एसडीओपी नवीन दुबे मौके पर पहुंच गए थे युवती की पहचान अभिलाषा के रूप में हुई है और युवती लवकुश नगर में रहती थी युवक गौरिहार क्षेत्र में रहने वाला बताया गया है शनिवार से ही युवती अपने घर से गायब थी अभिलाषा के दो बच्चे हैं और वह मायके में लवकुश नगर में रह रही थी।\
शनिवार को बाजार में जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस घर पर नहीं आई रविवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। शुरुआत में मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की मां थाने आई थी और शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरी बेटी गोरीहार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक छोटू मिश्रा से बात करती थी हो सकता है की बेटी को वह ही ले गया अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad