उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड चलती बाइक पर एक दूसरे से लिपट कर बैठे हुए हैं. चलती बाइक पर दोनों रोमांस करते और ट्रैफिक रूल तोड़ते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर सामने से युवक को कसकर गले लगाकर बैठी हुई है. बताया जा रहा है कि ये दोनों रामगढ़ ताल घूमने आए थे. तभी दोनों का वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए गोरखपुर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए लिखा. ये वीडियो गोरखपुर के राम गढ़ताल का बताया जा रहा है. वीडियो में युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा है और बाइक पर युवक के आगे सामने की तरफ से उसकी गर्लफ्रेंड बैठी हुई है. युवती ने युवक को दोनों हाथ से कस कर पकड़ा हुआ है और दोनों चलती बाइक पर रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad