जालंधर: पंजाबी गायक मनकीरत औलख आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में सिंगर को लेकर खबर आ रही है कि उनकी कार का चालान काट दिया गया है। दरअसल, सिंगर गुरुपर्व के मौके पर मोहाली के सिंह शहीद गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। इसी बीच पुलिस ने देखा तो गाड़ी की खिड़कियों पर काली फिल्म और हूटर लगा हुआ था। जिसके आधार पर मोहाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोका गया।
मनकीरत औलख ने अपनी गाड़ी सोहाना सिंह शहीद गुरुघर के सामने खड़ी की थी, जैसे ही वह गुरु घर में माथा टेकने गए, उसके बाद पंजाब पुलिस के जवान गाड़ी के पास आए और गाड़ी की जांच की तो मनकीरत औलख की गाड़ी पर फिल्म और काले रंग का हूटर लगा हुआ था जिसके बाद पुलिस ने मनकीरत औलख की कार का चालान कर दिया। बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख समय-समय पर अपने बयानों और अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके कई सुपरहिट गाने आ चुके हैं, ऐसे में अब उनकी गाड़ी का बड़ा चालान कट गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad