चटाई पर सोई महिला के शरीर पर रेंगने लगा सांप, अंत देख हैरान रह जाएंगे आप

देश

सांप धरती पर मौजूद एक ऐसा जीव है, जिसे देखकर इंसान तो क्या जानवर भी कोसों दूर भागते हैं क्योंकि अगर इसने काट लिया तो सीधा यमराज जी दर्शन देने आ जाते हैं. यही कारण है कि इंसान तो इंसान जानवर भी इससे दूर रहने में अपनी भलाई मानते हैं. इसने अगर किसी को काट लिया तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों सांप से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो बेहद रोमांचक है.

वीडियो में एक महिला घर के बाहर चटाई बिछाकर गहरी नींद में सोती नजर आ रही है. उसने अपने हाथ से अपना चेहरा ढंक रखा है, ताकि आंखों पर रोशनी का असर न पड़े और वो नींद में सोती रहे. हालांकि इस दौरान एक सांप आ जा जाता है. जिसे देखकर यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं. यह वीडियो अपने आप में काफी डरावना है क्योंकि वीडियो में दिख रहा सांप बहुत बड़ा है और साथ ही दिखने में भी वो बहुत जहरीला सांप लग रहा है.

यहां देखिए वीडियो

वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि जमीन पर घोड़े बेचकर सो रही है, इसी दौरान उसके पास सांप आता है और उसके शरीर पर चढ़ जाता है और फिर कुछ पल बाद वो वहां से उतरकर नीचे रेंगने लगता है, जिसे देखकर समझ आ रहा है कि वो महिला को नुकसान नहीं पहुंचाना चाह रहा है, बल्कि वहां से निकलने के लिए जगह खोज रहा है. हालांकि ये वीडियो कहां का है. इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है, लेकिन ये वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो को इंस्टा पर india.yatra नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं, साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि – ‘वीडियो बनाने वाला शायद सांप के कांटने का इंतजार कर रहा है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ खुद को वायरल करने के लिए किस हद तक जा रहे हैं लोग.’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘मुझे लग रहा है कि ये सपेरा है.’

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry